फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शिक्षक ने अपने ही स्कूल की आठवीं की छात्रा से की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज; पुलिस कर रही जांच

Sun, 11 Feb 2024 11:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में शिक्षक ने अपने ही स्कूल की आठवीं की छात्रा से छेड़छाड़ की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शिक्षक ने आठवीं की छात्रा से छेड़छाड़ की। रविवार को पीड़िता थाने पहुंची। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मामला पिढ़ौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां आठवीं में रविवार को पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा थाना पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि गांव के ही एक स्कूल में वह पढ़ती है। उसी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक सतीश त्यागी ने नवंबर माह में उसके साथ स्कूल में छेड़छाड़ की थी। छात्रा ने इसकी शिकायत परिजन से करने की बात कही। 

पुलिस केस दर्ज करके जांच में जुटी

इस पर शिक्षक ने उसके माता-पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी। इससे पीड़िता डर गई थी। रविवार को पीड़िता ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ लिखित तहरीर दी। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें