फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरदर्शन शिक्षा को लेकर डीआईओएस ने गूगल मीट पर ली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शासन के निर्देश पर मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने गूगल मीट से जिले के वित्तविहीन, सहायता प्राप्त और राजकीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों की बैठक ली। बैठक में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की प्रतिभागिता कम रहने पर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

शासन के प्रमुख सचिव और सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने दूरदर्शन शिक्षा को लेकर सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों की बैठक के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने शासनादेश के तहत मंगलवार को 10:30 बजे से 11:15 बजे तक वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के साथ बैठक ली। 11:15 से 12 बजे तक सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के साथ बैठक ली।
12 बजे से 12:45 बजे तक राजकीय स्कूलों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के साथ बैठक की। बैठक में प्रधानाचार्य और शिक्षकों की कम प्रतिभागिता पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने नाराजगी प्रकट की। अगली बैठक में सभी की उपस्थिति के लिए निर्देश दिए। प्रधानाचार्य रघुराज सिंह पाल, विवेक कुमार, संतोष शाक्य, राकेश यादव, आशी सिंह, मंजूलता यादव, सुमन, रमेश यादव आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें