मैनपुरी। खंड शिक्षाधिकारियों ने मंगलवार को क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। एक प्रधानाध्यापक तीन दिन से बिना किसी जानकारी के अनुपस्थित मिले। तीन अन्य स्कूलों में भी एक प्रधानाध्यापक, एक सहायक अध्यापक और एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। खंड शिक्षाधिकारियों ने संबंधितों का वेतन और मानदेय रोकने के की कार्रवाई की स्तुति करते हुए बीएसए को पत्र लिखा है।
बीईओ करहल सुबोध कुमार ने विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय नगला केहरी में निरीक्षण के समय पता चला यहां तैनात प्रधानाध्यापक श्याम जीवन तीन सितंबर से स्कूल से बिना बताए अनुपस्थित हैं। प्रधानाध्यापक का अनुपस्थित दिनों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। खंड शिक्षाधिकारी जेपी पाल ने बेवर विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय सराय मद्दू का निरीक्षण किया। यहां तैनात सहायक अध्यापिका राखी गुप्ता अनुपस्थित मिलीं। बीईओ कुरावली बृजेंद्र स्वरूप निगम ने कुरावली विकास खंड प्राथमिक विद्यालय लखौरा का निरीक्षण किया। यहां प्रधानाध्यापक रीना बिनी किसी जानकारी के अनुपस्थित मिलीं। बीईओ जागीर कौशल कुमार को प्राथमिक विद्यालय ध्यानपुर में शिक्षामित्र स्नेहा अनुपस्थित मिलीं।