फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साहब, मैं बहुत परेशान हूं...आत्महत्या कर लूंगा, एक शिक्षक का दर्द, अधिकारियों से लगाई गुहार

Thu, 25 Dec 2025 07:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक शिक्षक ने अधिकारियों से वेतन की गुहार लगाई। उसने कहा कि वेतन नहीं मिला तो आत्महत्या कर लेगा। जानें क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
उदयवीर सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहब, मैं बहुत परेशान हूं। अगर मुझे वेतन नहीं मिला तो आत्महत्या कर लूंगा। यह कहते हुए बुधवार को विभागीय अधिकारियों के सामने शिक्षक उदयवीर सिंह सोलंकी फफक-फफक कर रो पड़े। वह चाहरवाटी इंटर कॉलेज में तैनात हैं। उन्होंने कहा कि उनका वेतन दो साल से अटका पड़ा है।
विज्ञापन


उदयवीर सिंह ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय और संयुक्त शिक्षा निदेशक के आदेश के बावजूद जनवरी 2024 से सितंबर 2025 तक का बकाया वेतन और अक्तूबर 2025 से संबंधित भुगतान अब तक नहीं किया गया है। उन्होंने अपनी सुरक्षा के बारे में भी चिंता जताई है। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर का कहना है कि कॉलेज प्रधानाचार्य से कहा गया है कि शिक्षक के सभी बिल प्रस्तुत कर भुगतान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें