फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मौत का उठाया फायदा: मदद के बहाने शिक्षिका से बढ़ाई नजदीकियां, शारीरिक शोषण किया; ठगे 8 लाख रुपये

Wed, 26 Aug 2026 10:39 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

न्यू आगरा की सहायक अध्यापिका ने अलीगढ़ निवासी युवक पर विश्वास में लेकर शारीरिक संबंध बनाने और करीब आठ लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी सोने की चेन भी ले गया और दूरी बनाने पर धमकी व मारपीट करने लगा, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
 
विज्ञापन
शिक्षिका सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र की एक सहायक अध्यापिका ने अलीगढ़ निवासी युवक पर विश्वास में लेकर शारीरिक संबंध बनाने और आठ लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, पति की मृत्यु के बाद जुझरका, अतरौली अलीगढ़ निवासी अभिषेक सिंह ने मदद के बहाने उन्हें विश्वास में लिया। आरोप है कि बाद में अभिषेक ने शारीरिक संबंध बनाए और दबाव में करीब आठ लाख रुपये डिजिटल माध्यम से ले लिए।
विज्ञापन


आरोपी जबरन एक सोने की चेन भी ले गया। दूरी बनाने पर वह गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देता है और मारपीट भी कर चुका है। सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें