फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तक पखवाड़े में खोजे जाएंगे टीबी के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में दस्तक पखवाड़ा 10 मार्च से शुरू होगा। इसके तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर टीबी रोगियों की खोज भी करेंगी। चिह्नित रोगियों को तुरंत उपचार मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

संक्रामक रोग की रोकथाम के लिए जिले में संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही 10 मार्च से दस्तक पखवाड़े का आगाज होगा। यह जानकारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने दी। उन्होंने बताया दस्तक अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर टीबी मरीजों के बारे में जानकारी करेंगी। संभावित मरीज मिलने पर जांच कराई जाएगी।
यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो तत्काल उपचार की व्यवस्था की जाएगी। अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों को संचारी रोग के प्रति जागरूक करेंगी। अभियान के दौरान बुखार के रोगियों, क्षय रोग पीड़ित, कुपोषित बच्चों, दिमागी बुखार के कारण दिव्यांग व्यक्तियों की सूची तैयार करने का काम आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें