आगरा। टैक्सी से दिल्ली जा रहे सिकंदरा के भाग्य नगर निवासी ओमप्रकाश चलनी वाले ने चालक पर गहने चोरी करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया 10 दिसंबर को उनके भतीजे की दिल्ली में शादी थी। परिजन ने लौटने के लिए टैक्सी बुक की। उनके भाई की पत्नी तारावती के बैग में गहने थे। चालक ने सुल्तानगंज पर गाड़ी रोक दी और एक अनजान युवक से बात करने लगा। वहां से जाने के बाद एक्सप्रेस वे स्थित एक ढाबे पर गाड़ी रोकी। घर पहुंचकर भाई की पत्नी ने बैग चेक किया तो लाखों के गहने गायब थे।