आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के फाउंड्री नगर स्थित प्रकाश इंफैक्स फैक्ट्री के सामने खड़ी हाइड्रा क्रेन 8 दिसंबर को चोरी हो गई थी। मामले में रायपुरा जाट, मथुरा निवासी अजीत सिंह ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। अजीत सिंह ने बताया कि 8 दिसंबर को उन्होंने अपनी हाइड्रा क्रेन फैक्ट्री के सामने खड़ी की थी। अगले दिन जब पहुंचे तो क्रेन वहां नहीं थी।