फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसाः चालक को झपकी आने से यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी प्रवासी मजदूरों से भरी टाटा 407

Tue, 26 May 2020 03:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

भाड़े पर की थी टाटा 407, बांदा के लिए निकले थे प्रवासी मजदूर
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त टाटा 407 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेस वे पर मजदूरों को लेकर नोएडा से आगरा की ओर जा रही टाटा 407 चालक को झपकी आने से डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में चार बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि चालक शिवचरन सिंह निवासी गोपालपुर दिल्ली टाटा 407 में मंगलवार की सुबह दिल्ली से बांदा के लिए निकला था। दिल्ली में मजदूरी कर गुजर-बसर करने वाले नीरज निवासी जोरावरपुर थाना कमासीन जिला बांदा, पत्नी आरती वर्मा, वीरेद्र सिंह, विजय, सुनीता, चुनाए लाल, आदर्श, सिद्धार्थ, अनुष्का, खुशी आदि काम धंधा बंद होने के कारण अपने परिवारों के साथ गांव जा रहे थे। उन्होंने टाटा 407 को भाड़े पर लिया था। 

संक्रमितों के इलाज में संसाधनों की नहीं होगी कमी, सात हजार पीपीई किट और पांच हजार मास्क मिले
विज्ञापन


मथुरा जनपद के नौहझील थाना क्षेत्र में सुबह माइल स्टोन 64 के निकट चालक को झपकी आ गई। मेटाडोर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। चुनाए लाल, आदर्श, सिद्धार्थ, अनुष्का, खुशी इस हादसे में घायल हो गए। हादसे की जानकारी पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मचारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे एक्सप्रेस वे कर्मचारियों ने गाड़ी को सड़क से हटवाया और घायलों को अस्पताल भेजा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें