आगरा में अवैध खनन के परिवहन में लिप्त वाहनों के विरुद्ध टास्क फोर्स की कार्रवाई का सिलसिला जारी है। सोमवार को 278 वाहनों की जांच की गई। ओवरलोडिंग और गड़बड़ियां मिलने पर 12 वाहन जब्त किए। दस पर जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने अवैध खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान चला रखा है। प्रभावी नियंत्रण के लिए राजस्व, पुलिस, वन, खनन व अन्य विभागों की संयुक्त टास्क फोर्स बनाई हैं। ओवरलोड और बिना एचएसआरपी नम्बर प्लेट के दौड़ रहे वाहनों पर अंकुश लगाया जा रहा है। सोमवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में 278 वाहनों की जांच की गई।
अनियमितता मिलने पर 12 वाहन जब्त किए। जिन्हें विभिन्न थाने और चौकियों पर खड़ा कराया गया। नंबर प्लेट गड़बड़ मिलने पर 10 वाहनों के चालान हुए। जुर्माना लगाया गया। नंबर प्लेट की गड़बड़ी पर भी चार वाहन सीज हुए हैं। डीएम ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन पर पुलिस आयुक्त स्तर से थाना को भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।