फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी में रहें सावधान, पुलिसकर्मी बनकर कर महिला के गहने लूट ले गए बदमाश

Wed, 09 Oct 2019 11:57 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मदिया कटरा रोड पर टप्पेबाज गैंग ने पुलिसकर्मी बनकर एक महिला को लूट लिया। वह ऑटो से जा रही थीं। ऑटो रुकवाकर बदमाशों ने महिला को लूट का डर दिखाया।
विज्ञापन


गहने उतरवाकर कागज के पैकेट में रखवा दिए। इसी बीच नकली जेवर का दूसरा पैकेट देकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे, लेकिन कुछ नहीं मिल सका।

सेक्टर सात, आवास विकास कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी धर्मचंद ऑटो से अपने भाई के घर लंगड़े की चौकी जा रही थीं। मदिया कटरा रोड पर मानसिक आरोग्यशाला से पहले बाइक पर दो युवकों ने ओवरटेक करके ऑटो रुकवा लिया। 
विज्ञापन

उन्होंने पहले ऑटो चालक संजय निवासी बोदला को हड़काया। उससे कहा कि हम पुलिस वाले हैं। काफी देर से आवाज लगाकर रोक रहे हैं। तुम सुन नहीं
रहे हो। बाद में मुन्नी देवी से कहा कि आगे लूट की वारदात हुई है। इसके बावजूद गहने पहनकर जा रही हो। अगर, कोई घटना हो गई तो कौन जिम्मेदार होगा।

मुन्नी देवी ने अपनी दो चूड़ियां और दो अंगूठी उतार ली। तभी दूसरे युवक ने उन्हें कागज थमा दिया। उनको एक पैकेट बनाकर देकर चले गए। कुछ दूर पहुंचने पर मुन्नी देवी ने खोलकर देखा तो उसमें नकली जेवर रखे थे। उन्होंने थाना हरीपर्वत पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए, लेकिन फुटेज नहीं मिल सके। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि टप्पेबाज गैंग ने वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें