मदिया कटरा रोड पर टप्पेबाज गैंग ने पुलिसकर्मी बनकर एक महिला को लूट लिया। वह ऑटो से जा रही थीं। ऑटो रुकवाकर बदमाशों ने महिला को लूट का डर दिखाया।
गहने उतरवाकर कागज के पैकेट में रखवा दिए। इसी बीच नकली जेवर का दूसरा पैकेट देकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे, लेकिन कुछ नहीं मिल सका।
सेक्टर सात, आवास विकास कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी धर्मचंद ऑटो से अपने भाई के घर लंगड़े की चौकी जा रही थीं। मदिया कटरा रोड पर मानसिक आरोग्यशाला से पहले बाइक पर दो युवकों ने ओवरटेक करके ऑटो रुकवा लिया।