फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एबीवीपी की जिलास्तरीय मैराथन में तन्नू ने मारी बाजी

Wed, 15 Jul 2026 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिचपुरी। मलपुरा क्षेत्र के नौमील स्थित कृष्णा कुश्ती एकेडमी में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ब्रज प्रांत की ओर से जिलास्तरीय कुश्ती एवं मैराथन का आयोजन किया गया। जिला खेलो भारत संयोजक एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन बघेल ने बताया कि 1600 मीटर मैराथन दौड़ में 158 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अकोला की तन्नू कुशवाहा प्रथम रही।
विज्ञापन

मलपुरा के गांव अभयपुरा के अमित तोमर ने द्वितीय और खेरागढ़ के कौशल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेताओं को शील्ड, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा शीर्ष 20 प्रतिभागियों को भी मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। वहीं, कुश्ती में पूर्वी, नुक्स कुमार, धर्मवीर, चांद, रमन चाहर और विलियम कुमार अपने-अपने मुकाबलों के विजेता रहे। सभी विजेता पहलवानों को शील्ड, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रांत एग्रीविजन प्रमुख एवं जिला प्रमुख डॉ. बृजेश कुमार चतुर्वेदी रहे। विशिष्ट अतिथि विभाग संयोजक दीपक कश्यप एवं मुख्य वक्ता आगरा विभाग संगठन मंत्री रजत जोशी रहे। संचालन रोहित चाहर ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें