फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु के श्रद्धालु ने राधारानी मंदिर में चढ़ाए 4.50 लाख के हार

Fri, 08 Mar 2019 02:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
राधारानी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृषभानु नंदिनी की भक्ति में अपना घर परिवार छोड़ कर पत्नी के साथ बरसाना में रह रहे तमिलनाडु के एक श्रद्धालु ने राधाकृष्ण के लिए 4.50 लाख रुपये कीमत के दो हार चढ़ाए हैं। श्रद्धालु ने हार राधारानी मंदिर की प्रबंध कमेटी के सुपुर्द किए। 
विज्ञापन


गुरुवार को तमिलनाडु के श्रद्धालु अन्ना बाबा ने राधाकृष्ण के लिए दो हार भेंट किए। दोनों हार की कीमत 4.50 लाख रुपये है। अन्ना बाबा ने दोनों हार तमिलनाडु से मंगवाए थे। मंदिर रिसीवर डॉ. कृष्णमुरारी गोस्वामी ने बताया कि दोनों हार मिल गए हैं।

श्रद्धालु अन्ना बाबा बृषभान नंदनी राधारानी को अपनी छोटी बहन के रूप में मानते हैं। उन्होंने इच्छा जताई है कि इस बार होली के अवसर राधारानी को उनके द्वारा दिए गए हाल को धारण कराया जाए। अपने आराध्य के प्रति अटूट श्रद्धा का यह उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें