फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: लाडलीजी मंदिर में तमिलनाडु के 'अन्ना' ने भेंट किया सोने का हार, राधारानी को मानते हैं बहन

Sat, 20 Mar 2021 06:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बरसाना (मथुरा)
विज्ञापन
सोने के हार के साथ अन्ना बाबा की पत्नी देवकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा के बरसाना स्थित लाडलीजी मंदिर (राधारानी मंदिर) में तमिलनाडु के श्रद्धालु ने राधारानी को सोने का हार भेंट किया है। सोने के इस हार की कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रुपये है। मंदिर के सेवायत ने बताया कि तमिलनाडु निवासी श्रद्धालु का नाम अन्ना बाबा है। वह राधारानी को बहन मानते हैं। 

विज्ञापन


अन्ना बाबा पिछले चार वर्षों से राधारानी को आभूषण भेंट कर रहे हैं। इस बार स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह यहां नहीं आ सके। शनिवार को उनकी पत्नी देवकी ने बरसाना पहुंचकर राधारानी मंदिर में लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का सोने का हार भेंट किया। सेवायतों ने यह हार राधारानी को धारण कराया। 

अन्ना बाबा राधारानी को बहन मानकर उनकी उपासना कर रहे हैं। अन्ना बाबा ने राधारानी को एक किलो सोना भेंट करने का संकल्प चार साल पहले रक्षाबंधन पर लिया था। इसी के चलते वह हर बरस सोने के हार के रूप में भेंट करते चले आ रहे हैं। इस बार होली के अवसर पर यह आभूषण भेंट किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होली के उल्लास में डूबा बरसाना
राधारानी की नगरी में शनिवार को श्रद्धालु होली के उल्लास में डूबे नजर आए। उड़ते रंग और गुलाल में हर कोई सराबोर नजर आ रहा था। विदेशी भक्तों ने भी होली का आनंद लिया। होली महोत्सव के शुभारंभ पर सेवायत द्वारा गिरिराजजी को गुलाल लगाया गया। 

इसके बाद प्रसादी गुलाल को एक दूसरे को लगा कर होली खेली गई। होली की प्राकृतिक अनुपम छटा के बीच गुलाब चमेली गेंदा की उड़ती पंखुड़ियों ने भी समा बांध दिया। बता दें बरसाना में 22 मार्च को लड्डू होली और 23 मार्च को लठामार होली खेली जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें