फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नशे में इमरजेंसी की महिला कर्मचारी से बात करना पड़ा महंगा

Sat, 17 Feb 2024 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में महिला कर्मचारी से शराब के नशे में रात के समय बात करना एक प्राइवेट एंबुलेंस चालक को महंगा पड़ गया। कर्मचारी ने मरीज के नाम पर एंबुलेंस चालक को अस्पताल बुलाया। यहां खुद को फंसता देख चालक अस्पताल में ही एंबुलेंस छोड़कर फरार हो गया। सीएमएस ने एंबुलेंस को जिला अस्पताल परिसर में ही खड़ी कराने के साथ चालक का पता लगवा रहे।
विज्ञापन

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल के आस-पास कई एंबुलेंस चालक रहते हैं। ये इमरजेंसी के कर्मचारियों पर निजी एंबुलेंस से मरीज भेजने का दबाव बनाते हैं। ऐसा ही एक मामला बृहस्पतिवार की रात सामने आया। एक निजी संस्था के नाम से कुछ एंबुलेंस संचालित की जा रही हैं। बीते कुछ दिनों से इन एंबुलेंसों में से दो के चालक रात में नशे में होने के बाद जिला अस्पताल की महिला स्टाफ को फोन मिलाकर बात करते आ रहे हैं। बताया जाता है महिला स्टाफ ने चालक के नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया, इस पर वो दूसरे फोन से कॉल करने लगा। दूसरे नंबर को भी ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया। इस पर वह तीसरे नंबर से बात करने लगा। महिला स्टाफ ने इसकी जानकारी अन्य कर्मियों को दी। महिला स्टाफ ने बताया कि एक निजी एंबुलेंस चालक उसे कई दिन से परेशान कर रहा है। महिला स्टाफ ने बताया कि वह 20 हजार रुपये का लालच देकर कह रहा है कि रेफर मरीज उसकी एंबुलेंस से भिजवाए जाएं। तो प्रति महीने उसे 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। जब स्टाफ ने उससे इस प्रकार की बातें करने से मना किया तब भी वह नहीं मान रहा है।
शुक्रवार को इमरजेंसी के स्टाफ ने संबंधित नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस चालक को मरीज लेने के लिए बुला लिया। सामने आया तो उससे कहा गया कि बार-बार मना करने के बाद भी फोन क्यों करते हो। इस पर चालक अपने अन्य साथियों की मदद से अस्पताल में हंगामा कर दिया। लोग अभी कुछ समझ पाते चालक एंबुलेंस को अस्पताल परिसर में छोड़कर फरार हो गया। सीएमएस ने एंबुलेंस को अस्पताल में खड़ा कर लिया है।
विज्ञापन


स्टाफ ने शिकायत की है कि एक निजी संस्था का एंबुलेंस चालक उसे परेशान करता है। संबंधित चालक की एंबुलेंस खड़ी करा ली है। संस्था के मालिक को बुलाया गया है। समझाने के बाद भी नहीं मानेगा तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. मदनलाल, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें