फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: परीक्षा देने आई कुरावली क्षेत्र की छात्रा हुई लापता

Sat, 17 Feb 2024 12:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कुरावली कस्बे की रहने वाली छात्रा कुछ दिन पहले शहर स्थित एक स्कूल में परीक्षा देने के लिए आई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजन उसकी काफी तलाश किए, लेकिन उसका कही पता नहीं चला। पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना कुरावली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री 12 फरवरी को परीक्षा देने के लिए शहर के एक कॉलेज में आई थी। इसके बाद से ही पुत्री घर वापस नहीं की। हर संभव जगह पर पुत्री की तलाश कर ली। लेकिन कहीं पता नहीं लग सका। पिता ने बताया कि पियूष उर्फ शिवा निवासी घनराजपुर पुत्री को अपने साथ ले गया है। घटना के बाद से वह भी अपने घर पर नहीं है। पुत्री के साथ किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए पिता ने जल्द से जल्द पुत्री को सकुशल ढूंढने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध युवती को ले जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें