भोगांव। जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार से दो दिवसीय मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभांरभ हो गया। शुभारंभ एसडीएम अंजली सिं ने खिलाड़िय़ों से परिचय प्राप्त किया7 उन्हें बेहतर खेल के प्रदर्शन की अपील की।
अंडर 14, 17 और 19 में टीम के लिए आगरा संकुल के 13 जवाहर नवोदय विद्यालय के 113 छात्र और 87 छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को आगरा संकुल के लिए टीमों के क्लब बनाकर 12 मैच हुए। बताया कि शनिवार को मंडल संकुल स्तरीय टीमों का चयन किया जाएगा। जिन छात्र एवं छात्राओं का चयन किया जाएगा वह उत्तर प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में आगरा मंडल की ओर से प्रतिभाग करेंगे। उपप्राचार्य एसके शर्मा, नरेश कुमार, मोहम्मद तारिक खान, मलय पाठक, अमिता सिंह आदि मौजूद रहे।