किड्स मिल्टन स्कूल के वार्षिक खेलकूद समारोह में रंगरण प्रस्तुति देते बच्चे
आगरा। किड्स मिल्टन स्कूल का वार्षिक खेलकूद दिवस और गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सरस्वती वंदना, मार्चपास्ट और विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। विजेता खिलाड़ियों के साथ पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान महिला आयोग की पूर्व सदस्य निर्मला दीक्षित, बीना वाजपेयी, विद्यालय निदेशक चित्राराज, एमडी डॉ. राहुल राज, प्रबंधक डॉ. प्राची राज, प्रधानाचार्य अनीता मेधवानी, रुचि राज आदि मौजूद रहे।