फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गोवंश को गर्मी से बचाव के लिए करें जरूरी उपाय

Tue, 14 May 2024 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने गोवंश को गर्मी से बचाने के लिए सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से दान के माध्यम से 26.980 क्विंटल भूसा एकत्र करने के लक्ष्य को गंभीरता पूर्वक पूरा करने के लिए भी कहा। वे साेमवार को कलेक्ट्रेट में ग्रामीण एवं शहरी स्थायी और अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना व संचालन गठित जिला स्तरीय अनुश्रवण मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक में संबंंधित कार्यों की समीक्षा कर रही थीं। जिलाधिकारी ने कहा कि गोशालाओं से संबंधित सभी अभिलेख पूर्ण रखें। चारागाहों में नेपियर घास लगवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारियों व प्रधानों आदि को लक्ष्य आवंटित कर कर भूसा दान में प्राप्त किया जाएगा। दान के माध्यम से 26,980 क्विंटल भूसा प्राप्त करने का लक्ष्य है। क्रय का लक्ष्य 62,956 क्विंटल है। जनपद का कुल लक्ष्य 89,936 क्विंटल भूसा का है। दान में प्राप्त भूसा 13,04 क्विंटल है। उन्होंने लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए सभी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि गोशालाओं में गोवंश को गर्मी से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजार किए जाएं। पेयजल की पूर्ण व्यवस्था रहे। यदि गोवंश बीमार हों तो उनका इलाज समय से कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें