फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पांच गैंगस्टरों की संपत्ति चिन्हित करने के निर्देश

Tue, 14 May 2024 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली क्षेत्र में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की। एसपी के आदेश पर पटियाली के सीओ विजय राणा ने मामले की विवेचना सिढ़पुरा थाना प्रभारी को सौंपी है। एसपी ने आरोपियों की संपत्ति को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने जिलाधिकारी के आदेश पर शिवरतन, रामलखन, दीपू, अर्जुन, शिवकुमार के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी के आदेश के अनुसार सीओ विजय राणा ने मामले की विवेचना सिढ़पुरा थाना प्रभारी राधेश्याम कश्यप को जांच सौंपी है। एसपी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि आरोपियों के द्वारा अपराध से अर्जित की गई संपत्ति को चिन्हित करें। पुलिस सभी आरोपियों की संपत्ति को चिन्हित करने के प्रयास में जुटी है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि पटियाली थाना प्रभारी ने पांच आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। गैंग जनपद में सक्रिय है। आरोपियों की संपत्ति को चिन्हित कराई जा रही है। शीघ्र ही संपत्ति को कुर्क कराए जाने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें