फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रूफटॉप सोलर पावर प्लांट लगवाकर अनुदान का लाभ उठाएं- सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने बताया कि उपभोक्ता अपने घरेलू विद्युत कनेक्शन की क्षमता के आधार पर ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप सोलर पावर प्लांट लगा सकते है। इसके लिए शासन द्वारा संचालित नेशनल पोर्टल पर अपना आवेदन पंजीकरण कर केंद्रीय एवं राज्य अनुदान दोनों का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी यूपी नेडा सोलर रूफ टॉप पोर्टल डॉट कॉम से ली जा सकती है। जिसमें वेंडर्स की सूची भी उपलब्ध है। संयंत्र की स्थापना के बाद राज्य अनुदान यूपी नेडा द्वारा एवं केंद्र अनुदान संबंधित विद्युत विभाग के द्वारा संयंत्र की क्षमता के आधार पर लाभार्थी के खाते में डीबीटी के माध्यम से दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि केन्द्र अनुदान के अंतर्गत घरेलू उपभोक्ता के लिए 1 किलोवाट से 3 किलोवाट तक 14588 रुपये प्रति किलोवाट रुपये अनुदान अनुमन्य है। जब कि 3 किलोवाट से 10 किलोवाट तक के संयंत्र पर 7294 प्रति किलोवाट अनुदान अनुमन्य है। इसके अतिरिक्त 15 हजार रुपये प्रति किलोवाट, अधिकतम 2 किलोवाट तक अर्थात अधिकतम 30 हजार रुपये राज्य अनुदान अनुमन्य है। उन्होंने बताया कि 1 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट से लगभग 4 यूनिट प्रतिदिन विद्युत उत्पादन होगा। अर्थात 1 किलोवाट क्षमता के संयंत्र से एक माह में लगभग 120 यूनिट विद्युत उत्पादन होगा। जिससे उपभोक्ता को प्रतिमाह 120 यूनिट बिजली का बिल कम देना पड़ेगा। इस प्रकार संयंत्र पर व्यय की गई पूर्ण धनराशि 3 से 4 वर्ष में वसूल हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें