फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज : चार घंटे ठप रही टिकट बिक्री

Sun, 12 Jun 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
भारत हथियार आयातकों में नंबर वन
विज्ञापन
दक्षिणी गेट पर विद्युत मीटर में आग लगने से बंद हुई आपूर्ति
विज्ञापन

12:15 बजे से शाम 4:20 बजे तक सिस्टम रहे बंद

23,232 भारतीय पर्यटकों ने खरीदा टिकट
1121 विदेशी सैलानियों ने देखा ताज
115 सार्क देशों के सैलानी आए घूमने
45 हजार से ज्यादा पर्यटक ताज में रहे

 ताजमहल पर ऑनलाइन टिकट से सैलानियों को सहूलियतें कम, मुसीबत ज्यादा झेलनी पड़ रही है। शनिवार को ताज के दक्षिणी गेट पर विद्युत मीटर में आग लगने से चार घंटे तक ई-टिकट का सिस्टम ठप रहा। पावर बैकअप से एक घंटे ही सिस्टम चल सके और दोपहर 12 बजे के बाद दक्षिणी गेट पर टिकट मिलने बंद हो गए। केबिल और मीटर बदलने के बाद शाम 4:20 बजे टिकटों की बिक्री शुरू हो पाई, लेकिन शाम पांच बजते ही दक्षिणी गेट बंद हो गया।
ताजमहल दक्षिणी गेट पर सुबह 11 बजे विद्युत मीटर में आग लग गई। पर्यटक पहुंचे तो उन्हें पूर्वी या पश्चिमी गेट जाने को कह दिया गया। हर दिन दक्षिणी गेट से ढाई से तीन हजार तक पर्यटक प्रवेश करते हैं। दक्षिणी गेट से कुछ पर्यटक पूर्वी गेट की ओर चले गए, जहां ताज के प्रवेश टिकट के लिए शिल्पग्राम तक उन्हें पैदल जाना पड़ा। बाद में एएसआई ने दक्षिणी गेट पर कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी जो उन्हें पश्चिमी गेट की ओर जाने की सलाह देता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी पर भारी ताज की कशिश
उमस भरी गर्मी में भी ताजमहल पर पर्यटकों का सैलाब उमड़ रहा है। हालांकि भीड़ सुबह और शाम को ही ज्यादा आ रही है। शनिवार को ताजमहल का दीदार करने करीब 45 हजार से ज्यादा लोग आए। सुबह 5:30 बजे से 11 बजे तक और फिर चार बजे से सात बजे तक ही पर्यटक ज्यादा आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें