फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहलः अब आसानी से मिलेगा टिकट, पूर्वी गेट पर ये सुविधाएं भी

Thu, 01 Jun 2017 09:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
टिकट काउंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजमहल के दीदार के लिए आने वाले सैलानियों को जून के दूसरे सप्ताह से राहत मिल सकती है। ताजमहल पूर्वी गेट से सटे उद्यान शाखा कार्यालय में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण टिकट काउंटर शिफ्ट कर रहा है। यहां पर्यटकों को टिकट के साथ क्लॉक रूम की भी सुविधा मिलेगी। दक्षिणी गेट और पूर्वी गेट से आने वाले सैलानियों को ताज के पास ही टिकट मिलने से ज्यादा दूरी तय नहीं करनी होगी और भटकना भी नहीं होगा।
विज्ञापन


ताजमहल पूर्वी गेट पर शिल्पग्राम में एएसआई का टिकट काउंटर लगा है। पर्यटक पूर्वी गेट पार्किंग में वाहन खड़े कर शिल्पग्राम पहुंचते हैं और वहां से बैटरी बस से ताज आते हैं। पश्चिमी गेट पर भीड़ देखकर या दक्षिणी गेट से आने वाले पर्यटकों को भी टिकट के लिए 850 मीटर दूर शिल्पग्राम तक जाना पड़ता था। 

सुरक्षा जांच में किसी सामान को रखने के लिए फिर शिल्पग्राम स्थित क्लॉक रूम तक दौड़ लगानी पड़ती है। उद्यान शाखा कार्यालय में तैयार किए जा रहे टिकट काउंटर और क्लॉक रूम से ऐसे पर्यटकों को भटकना नहीं होगा और ताज के नजदीक ही उन्हें सुविधा मिल सकेगी। यही नहीं, शाम को गेट बंद होने के समय भी टिकट लेकर पर्यटक तुरंत प्रवेश कर पाएंगे। 
विज्ञापन


अभी हर दिन टिकट लेने के बाद पर्यटक शाम को जब तक ताज के प्रवेश द्वार पहुंचते हैं, तब तक गेट बंद होने लगता है। इस पर पर्यटकों और सीआईएसएफ के बीच तकरार होती रहती है। वरिष्ठ संरक्षण सहायक मुनज्जर अली के मुताबिक भारत संचार निगम लि. को लीज लाइनें शिफ्ट करनी हैं। इस शिफ्टिंग के बाद दूसरे सप्ताह में बुकिंग काउंटर शिफ्ट किया जा सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें