अब ताजमहल की टिकट खिड़की पर लंबी लाइनों से पर्यटक बच रहे हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने ताजमहल पर ऑनलाइन टिकट की प्रक्रिया को और आसान किया है।
एएसआई ने क्यूआर कोड जारी किया है जिसके माध्यम से पर्यटक टिकट खरीद सकते हैं। बता दें कि ताजमहल पर मैग्नेटिक काइन की सुविधा है। एएसआई द्वारा ताजमहल पर क्यूआर कोड चस्पा किया गया है।
पर्यटक इसे स्कैन कर अपने मोबाइल में प्रवेश टिकट में डाउनलोड कर सकते हैं। इससे उन्हें घंटों लाइन में लगने से मुक्ति मिलेगी। यह क्यूआर कोड ताज महल के प्रवेश गेट के बाहर चस्पा कर दिए गए हैं। होटल और टूर एंड ट्रेवल कंपनियों के दफ्तरों में भी इसे उपलब्ध कराया गया है।