फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजः पीएम मोदी की पत्नी भी नहीं कर पाईं ताज का दीदार, जानिए क्यों

Mon, 25 Dec 2017 07:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पीएम मोदी की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदा बेन की ताजमहल के दीदार की हसरत पूरी नहीं हो सकी। वह फिरोजाबाद में मेयर नूतन राठौर के स्वागत समारोह में शिरकत करने आई थीं। वहां से लौटते वक्त ताजमहल का भ्रमण करने का कार्यक्रम तय था लेकिन समय कम होने के चलते कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। 
विज्ञापन


ट्रांस यमुना कालोनी निवासी प्रमोद राठौर ने बताया कि अलवर निवासी उनके बहनोई नानक चंद प्रधानमंत्री की धर्मपत्नी को लेकर फिरोजाबाद आए थे। करीब 4:10 बजे नानक चंद ने प्रमोद राठौर को फोन किया जशोदा बेन कुछ समय उनके यहां आराम करना चाहती हैं। करीब 6:10 बजे जशोदा बेन प्रमोद के घर पहुंची। 

प्रमोद ने बताया कि भोजन की पूरी व्यवस्था थी लेकिन उन्होेंने भोजन करने इनकार कर दिया। हालांकि स्वल्पाहार किया। जशोदा बेन ने ताजमहल देखने की इच्छा जताई तो पता किया कि ताजमहल कितने बजे बंद हो जाता है। 
विज्ञापन


जानकारी मिली कि ताजमहल 5:30 बजे बंद हो जाता है तो वे मायूस हुईं। दोबारा आने का वादा करके वे 7:05 बजे अलवर के लिए रवाना हो गईं। फिरोजाबाद जाते समय वे कुछ देर फतेहपुर सीकरी के रिसोर्ट में भी रुकी थीं। रिसार्ट के मालिक गुड्डू चाहर ने बताया कि जशोदा बेन ने वहां कॉफी के साथ पकौड़े खाए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें