फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील किए जा रहे ताज के प्रवेशद्वार

Wed, 10 Feb 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल पर आतंकी खतरे की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा में बदलाव किया गया है। अब हर शाम ताजमहल के प्रवेशद्वार बंद होने के बाद उन्हें सील किया जा रहा है, वहीं गेट में बनी छोटी खिड़कियों को भी बंदी के समय सील किया जा रहा है। दक्षिणी गेट पर खिड़की बंद करने का व्यापारियों ने विरोध किया, लेकिन सीआईएसएफ और एएसआई सुरक्षा को लेकर कोई कोताही बरतना नहीं चाहते।
विज्ञापन

ताजमहल की चेकिंग में तीनों प्रवेश द्वार की खिड़कियों को खुला पाया गया था। सीआईएसएफ के उच्च अधिकारियों ने इसे लापरवाही माना। अब ताज के प्रवेश द्वार बंद होने के समय पर ही इन खिड़कियों को भी बंद किया जा रहा है। पूर्व में गेट बंद कर दिए जाते थे, लेकिन खिड़कियों से पर्यटक उन्हीं गेट से निकलते थे। आतंकी खतरे के इनपुट के बाद गेट और खिड़की बंद करने के साथ इन्हें सील भी किया जा रहा है। एएसआई और सीआईएसएफ की संयुक्त सील प्रवेश द्वारों पर लगाई जा रही है। दक्षिणी और पश्चिमी गेट के व्यापारियों ने खिड़कियों को भी निकासी के लिए बंद करने का विरोध किया, लेकिन एएसआई अधिकारी सुरक्षा को लेकर खुद पर सवाल नहीं खड़े होने देना चाहते। एएसआई के मुताबिक गेट बंद होने का समय तय है। इस आदेश में यह स्पष्ट नहीं है कि खिड़कियां खुली रहेंगी। ऐसा आदेश आएगा तभी उन्हें खोला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें