फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को स्मारकों में लौटी रौनक, 6839 पर्यटकों ने निहारा ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। रविवार को ताज पर सूर्योदय देखने के लिए अलसुबह ही पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर तक पूर्वी और पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की भीड़ रही। रविवार को देसी-विदेशी 6839 पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। आगरा किला समेत अन्य स्मारक भी रविवार को पर्यटकों की आवाजाही से गुलजार रहे।
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी की समाप्ति के 82 दिन के बाद रविवार को ताज खुला तो पर्यटकों में उत्साह नजर आया। सूर्योदय के समय ताज देखने के लिए छह बजे से ही पर्यटक ताज पर पहुंचना शुरू हो गए थे। पूरे दिन में देसी-विदेशी पर्यटकों ने ताज के साथ ही मुख्य गुंबद देखने में भी रुचि दिखाई।
आगरा किले में पहुंचे 1874 पर्यटक
ताज के बाद आगरा किला घूमने वाले पर्यटकों में भी रविवार को इजाफा हो गया। लंबे समय के बाद रविवार को खुले आगरा किले का भ्रमण करने के लिए 1874 देसी विदेशी पर्यटक पहुंचे। किले के मुख्य गेट पर पूरे दिन गहमागहमी बनी रही। इसके अलावा एत्माद्दौला (बेबी ताज) में 202, महताब बाग में 184, रामबाग में 65 और अकबर टूम में 1400 पर्यटक पहुंचे
विज्ञापन

सोमवार को महताब बाग से होगा नाइट व्यू
रविवार को बंदी के बाद सोमवार को महताब बाग ताज व्यू प्वाइंट से पर्यटक नाइट व्यू देख सकेंगे। इसके लिए 75 पर्यटकों ने ऑनलाइन बुकिंग करवाई।
रविवार को ताज खुलना सुखद
दिल्ली से आए पर्यटक समीर ने कहा कि रविवार को ताज खुलना सुखद है। छुट्टी के दिन लोग अपना समय ताज में बिताना चाहते हैं।
वीकेंड टूरिज्म की शुरुआत
रविवार को ताज व अन्य स्मारकों के खुलने से वीकेंड टूरिज्म की शुरुआत हो गई है। करीब दो साल से वीकेंड टूरिज्म खत्म सा हो गया था। - रमेश वाधवा, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट ऑनर्स एसोसिएशन
विज्ञापन

पहले आते थे 30 हजार पर्यटक
गाइड एसोसिएशन के शमशुद्द्दीन ने बताया कि वीकेंड में पहले 25 से 30 हजार पर्यटक तक आते थे। अब शुरुआत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें