फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी गेट से होगा ताजमहल का ‘नाइटव्यू’

Fri, 21 Aug 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल पूर्वी गेट पर 50 हजार लोगों के लिए जल्द ‘अच्छे दिन’ आने वाले हैं। 10 साल से पूर्णिमा पर पांच दिन घराें में कैद रहने की मजबूरी से इन लोगों को मुक्ति मिलने वाली है। ताजमहल का रात्रि दर्शन अब पूर्वी गेट की जगह पश्चिमी गेट से किया जाएगा। केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति राज्यमंत्री डा. महेश शर्मा ने कहा कि नाइटव्यू का टिकट भी अब उसी दिन मिल पाएगा। अभी तक 24 घंटे पहले ही टिकट लेने की सुविधा थी। नाइटव्यू के लिए दोपहर 3 बजे तक यह ई-टिकट से भी मिल पाएगी। 20 फीसदी टिकट काउंटर से दिए जाएंगे।
विज्ञापन

फोरम आफ इंडिया पैसिफिक आईलैंड्स कॉपरेशन के प्रमुखों के स्वागत के लिए आगरा आए केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री डा. महेश शर्मा ने मुगल होटल में बताया कि ताजमहल रात्रि दर्शन के समय स्थानीय लोगों को पांच दिनों तक दिक्कतें होती हैं। लोगों की समस्या देखते हुए पूर्वी गेट की जगह पश्चिमी गेट से रात्रि दर्शन का फैसला लिया गया है। सीआईएसएफ को सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। आगरा के डीएम और कमिश्नर के साथ आईजी को बता दिया है। सुप्रीम कोर्ट को सूचना देने के बाद यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।

महताब बाग से भी रात में दीदार
महताब बाग से ताजमहल का रात्रि दर्शन जल्द शुरू हो जाएगा। मंत्रालय ने पुलिस, प्रशासन को जानकारी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद नाइटव्यू शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


महंगी होगी ताजमहल की प्रवेश टिकट
संस्कृति मंत्रालय भारतीय पर्यटकों के लिए स्मारकों का 10 रुपये वाला टिकट बढ़ाकर 30 रुपये करने जा रहा है। विदेशी पर्यटकों के लिए 250 की जगह 300 रुपये का प्रवेश टिकट करने का प्रस्ताव है।

देखरेख के लिए संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी
पर्यटन-संस्कृति राज्यमंत्री डा. महेश शर्मा ने बताया कि ताजमहल से जुड़ी योजनाओं और देखरेख के लिए पर्यटन मंत्रालय के संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी की तैनाती की गई है। वही सभी मामलों को देखेंगे। ताजमहल की देखरेख में एएसआई सक्षम है, लेकिन आगा खां ट्रस्ट से प्रारंभिक बातचीत हुई है। अगर ट्रस्ट सहमत होगा तो बात आगे बढ़ेगी। फिलहाल आगा खां ट्रस्ट ने इस संबंध में पैरवी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें