फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा की निधि बनीं कांटेस्ट की विनर, उनकी बताई थीम पर होगा ताज महोत्सव

Wed, 20 Dec 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : SELF
विज्ञापन
18 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाले ताज महोत्सव की थीम इस बार ‘धरोहर’ होगी। 
विज्ञापन


ताज महोत्सव आयोजन समिति की मंगलवार को हुई बैठक में निधि श्रीवास्तव द्वारा भेजी गई थीम का चुनाव किया गया। निधि को महोत्सव के समापन समारोह में 10 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। 

मंडलायुक्त के. राममोहन राव की अध्यक्षता में हुई बैठक में ताज महोत्सव की थीम का चुनाव किया गया। समिति के सचिव उपनिदेशक पर्यटन दिनेश कुमार ने बताया कि दर्जनों सुझाव में से निधि श्रीवास्तव की थीम धरोहर को चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस थीम पर ही महोत्सव का प्रवेश द्वार, स्टेज, होर्डिंग, आंतरिक साज सज्जा कराई जाएगी। थीम चयन करने के लिए आयोजित बैठक में एसएसपी अमित पाठक, एडीए सचिव हरी राम, अपर नगर आयुक्त विजय कुमार, एडीए चीफ इंजीनियर अजय सिंह, आकाशवाणी से धीरज प्रकाश मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें