ताज महोत्सव का आयोजन 18 फरवरी से 2 मार्च तक होगा। इस बार बॉलीवुड नाइट में कैलाश खेर मुक्ताकाशीय मंच पर सुरमयी शाम सजाएंगे। उनका कार्यक्रम तय हो चुका है।
आगरा में ताजमहल के आंगन में होने वाले ताज महोत्सव में बॉलीवुड गायक कैलाश खेर मुक्ताकाशीय मंच पर सुरमयी शाम सजाएंगे। उनका कार्यक्रम तय हो गया है। प्रस्तुति की तिथि की घोषणा होना शेष है।
विज्ञापन
महोत्सव के लिए स्थानीय कलाकार चयनित हो चुके हैं। 18 फरवरी से 2 मार्च तक ताज महोत्सव का आयोजन होगा। शिल्पग्राम, ताज खेमा व ग्यारह सीढ़ी पार्क से लेकर फतेहपुर सीकरी तक इस बार आयोजन होंगे। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि कैलाश खेर नाइट ताज महोत्सव में इस बार आकर्षण का केंद्र बनेगी।
म्यूजिकल नाइट के अलावा पहली बार ताज महोत्सव में कई नए कार्यक्रम जोड़े गए हैं। बर्ड फेस्टिवल, हॉट एयर बैलून से लेकर ड्रोन शो, विंटेज कार रैली, पतंग महोत्सव आयोजित किया जाएगा। साहित्यप्रेमियों के लिए भी उत्सव होगा। सदर बाजार मुक्ताकाशीय मंच के अलावा यमुना व्यू पॉइंट, ताज व्यू गार्डन, आई लव सेल्फी पॉइंट पर कार्यक्रम होंगे।