फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज महोत्सव की तैयारियां हुईं तेज, सजाया जा रहा शिल्पग्राम, दिखाई देंगे कला-संस्कृति के रंग

Sun, 10 Feb 2019 05:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
दीवारों पर पेटिंग करता चित्रकार
विज्ञापन
आगरा में ताज महोत्सव के लिए शिल्पग्राम को सजाने संवारने का काम तेज हो गया है। मुक्ताकाशीय मंच इस दफा लाल पत्थरों के स्थान पर सफेद संगमरमर के पत्थर पर बनाया गया है। मुख्य द्वार बनकर तैयार हो चुका है। रंगाई-पुताई और पेंटिंग का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


शिल्पग्राम परिसर में 18 से 22 फरवरी तक आयोजित किए जाने वाले ताज महोत्सव में देशभर के विभिन्न हिस्सों से शिल्पकार और दुकानदार आते हैं। यहां मुक्ताकाशीय मंच का स्वरूप बदला गया है। मंच की फर्श पर संगमरमर बिछाया जा रहा है। यहां पांडाल बनाने का काम चल रहा है। परिसर में झूले लगाने, मुख्य द्वार बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है। अब शिल्पियों के स्टाल तैयार किए जाएंगे। 

ताज महोत्सव परिसर में साज सज्जा के साथ ही दीवारों पर पेंटिंग बनाने का काम किया जा रहा है। इस दफा भी आकर्षक पेंटिंग बनाई जा रही हैं। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर विद्युत सजावट समेत अन्य कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे लगाएगा प्रदर्शन

महोत्सव में आगरा रेल मंडल की ओर से मेला परिसर में रेल प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दफा ट्रेन-18 या वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के मॉडल और नए कोच समेत कई तरह के नए मॉडल प्रदर्शनी में लगाए जाएंगे। दूसरे रेल मंडलों से भी मॉडल मंगवाए गए हैं। 

इस बार ताज महोत्सव में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जाएगा। आयोजन समिति ने इसकी तारीख पर मुहर लगा दी गई। कवि सम्मेलन 26 फरवरी को सूरसदन में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का दायित्व इस दफा आकाशवाणी को सौंपा गया है। सबसे ज्यादा ध्यान इस पर दिया गया कि ऐसे कवि बुलाए जाएं जो श्रोताओं की पसंद हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें