फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ताज का दीदार करने के लिए आने वाले पर्यटक ध्यान दें, बदली गई पार्किंग व्यवस्था; यहां खड़े करने हैं वाहन

Tue, 02 Jun 2026 04:04 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल पूर्वी गेट स्थित शिल्पग्राम से पार्किंग खत्म कर दी गई है। ऐसे में ताज का दीदार करने के लिए जो पर्यटक आ रहे हैं, वो अपने वाहन आई लव आगरा सेल्फी पाॅइंट के सामने खड़े कर सकते हैं। 
विज्ञापन
ताजमहल पर भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल पूर्वी गेट स्थित शिल्पग्राम पर्यटन सुविधा केंद्र को बिना बताए रविवार को बंद कर दिया गया। इससे ताज आए पर्यटकों के साथ ताजगंज के लोगों को सड़क पर वाहनों की पार्किंग होने से जाम से जूझना पड़ा था। सोमवार को इस मामले में यूपी टूरिज्म के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने डीएम मनीष बंसल को समस्या बताई, जिसके बाद ताजमहल पूर्वी गेट पर विकल्प तलाशा गया। तय हुआ कि आई लव आगरा सेल्फी पाॅइंट के सामने धांधूपुरा मोड़ पर बने मैदान में वाहनों की पार्किंग की जाएगी।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि पीएम यूनिटी मॉल के निर्माण के कारण उद्योग विभाग ने शिल्पग्राम को पूरी तरह से बंद कराया है। रविवार को पर्यटकों की परेशानी को देखते हुए तय किया गया है कि आई लव आगरा सेल्फी पॉइंट के मैदान पर ताजमहल जाने वाले पर्यटकों के वाहनों की पार्किंग की जाएगी। यहीं से गोल्फ कार्ट ताजमहल पूर्वी गेट के लिए संचालित की जाएंगी। यह जगह शिल्पग्राम से 1.5 किमी दूर है। इनर रिंग रोड और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से आने वाले पर्यटकों के वाहनों की इसी मैदान पर पार्किंग की जा सकेगी। गाइडों की मांग पर यहीं पर अस्थायी गाइड सुविधा केंद्र बनाया जाएगा, जहां से पर्यटक गोल्फ कार्ट और गाइड दोनों की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।


2.3 किमी. दूर हो जाएगी ताज से पार्किंग
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने रविवार को शिल्पग्राम पार्किंग बंद करते समय बैनर लगाया था कि पश्चिमी गेट स्थित अमरूद टीला पार्किंग पर वाहनों को ले जाएं। इससे शिल्पग्राम से फतेहाबाद रोड होते हुए करीब 5.5 किमी. की दूरी तय करनी पड़ती और 40 मिनट का समय भी अतिरिक्त लगता। ऐसे में ताज पूर्वी गेट पर शिल्पग्राम से 1.5 किमी. आगे शिवाजी म्यूजियम और कलाकृति रोड पर ही धांधूपुरा एसटीपी मोड़ पर मौजूद मैदान को पार्किंग के लिए चुना गया। यहां से ताजमहल की दूरी 2.3 किमी. है।
विज्ञापन



सेल्फी पॉइंट की दुकानों और फूड बाजार को होगा फायदा
धांधूपुरा मोड़ पर मौजूद मैदान के पास ही एडीए का सेल्फी पॉइंट है, जहां पर्यटकों और स्थानीय लोगों के न आने के कारण दुकानें बंदी के कगार पर थीं। यहां शाम को चौपाटी की तरह फूड बाजार सजता है। ताजमहल की पार्किंग यहां बनने से सेल्फी पॉइंट और फूड बाजार की रौनक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें