म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन मिंत अपनी पत्नी डाऊ चोचो के साथ ताजमहल पहुंच गए हैं। वो करीब एक घंटे तक ताज में भ्रमण करेंगे। इस कारण ताजमहल आम पर्यटकों के लिए दोपहर 12 बजे से बंद कर दिया गया है।
म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन मिंट का विमान करीब 12 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर उतरा। यहां उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के काफिले के कारण खेरिया से ताजमहल के मार्ग पर यातायात रोक दिया गया है।
वीवीआईपी विजिट के कारण ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। इस सप्ताह में दूसरी बार पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 24 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भ्रमण के कारण ताजमहल दोपहर 12 बजे ही आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था।