फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल आने वाले टूरिस्ट के लिए जरूरी खबर, अब यहां से मिलेगा टिकट

Wed, 15 Nov 2017 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताजमहल ट‌िकट काउंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के शिल्पग्राम स्थित टिकट काउंटर मंगलवार शाम को बंद कर दिया गया। बुधवार सुबह से ताजमहल का प्रवेश टिकट पूर्वी गेट के सामने बनाए गए नए काउंटर पर उपलब्ध होगा। अधीक्षण पुरातत्वविद डा. भुवन विक्रम ने मंगलवार शाम को ऑनलाइन टिकट जारी कर नए काउंटर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


उद्यान शाखा कार्यालय परिसर में भारतीय और विदेशी पर्यटकों के लिए अलग से काउंटर बनाए गए हैं, वहीं डिजिटल भुगतान के लिए अलग काउंटर होगा, जहां स्वाइप मशीन से टिकट खरीदा जा सकता है। अधीक्षण पुरातत्वविद डा. भुवन विक्रम ने उप अधीक्षण पुरातत्वविद केए कबुई और सीआईएसएफ डिप्टी कमांडेंट दिनेश्वर तोंगब्राम की मौजूदगी में नए काउंटरों का उद्घाटन किया। 

उन्होंने कहा कि ताजमहल के तीनों ही प्रवेश द्वारों पर पर्यटकों को टिकट के लिए दूर नहीं जाना होगा। पश्चिमी गेट पर सहेली बुर्ज, पूर्वी गेट पर उद्यान शाखा कार्यालय, दक्षिणी गेट पर दीवार से सटे कार्यालय में ही टिकट उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन


यहां टिकट के साथ पर्यटकों को लॉकर, शौचालय, स्वाइप मशीन आदि की सुविधा भी दी जाएगी। इस दौरान उप अधीक्षण पुरातत्व अभियंता वासुदेव कुमार, सहायक पुरातत्वविद अर्खित प्रधान, उप अधीक्षण उद्यानविद सुरेश मीणा, संरक्षण सहायक अमरनाथ गुप्ता, अंकित नामदेव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें