फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल: बाढ़ की आशंका से पर्यटकों के ठिठके कदम, खाली पड़ा टिकट घर; मारपीट और धोखाधड़ी की घटनाओं का भी असर

Sat, 22 Jul 2023 10:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में बाढ़ की आशंका से पर्यटकों के कदम ठिठक गए हैं। यहां वीकेंड पर भी ताजमहल में टिकट घर खाली पड़ा रहा। पर्यटकों के ना आने का मारपीट और धोखाधड़ी की घटनाओं का भी असर रहा। 
विज्ञापन
Agra News: ताजमहल के टिकट काउंटर पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल में शनिवार को टिकट घर खाली पड़े रहे। वीकेंड पर भी सन्नाटा रहा। ऐसा आमतौर पर कम ही देखा जाता है। बाढ़ की आशंका और धोखाधड़ी व मारपीट की सिलसिलेवार घटनाओं से पर्यटकों के कदम ठिठक गए हैं। पर्यटन को पलीता लग रहा है। रैकिंग में गिरावट के बावजूद पर्यटकों के लिए सहूलियत नहीं बढ़ीं।

विज्ञापन


दरअसल, शनिवार और रविवार को आमतौर पर ताजमहल पर सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं। शनिवार को करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे। जबकि वीकेंड पर यह संख्या 25 से 30 हजार तक रहती थी। पिछले दिनों यमुना में आए उफान से बाढ़ के हालात बने। 

यह भी पढ़ेंः- प्रेमी के साथ संबंध में बना था बाधक: पति की हत्या कर शव को यूं लगाया ठिकाने...पुलिस के आगे होशियारी काम न आई
विज्ञापन


महताब बाग, ताज व्यू प्वाइंट व बेबी ताज सहित कई स्मारकों में पानी भर गया। इसके बाद पर्यटकों की आमद घट गई है। शनिवार को पश्चिमी गेट स्थित टिकट घर पर इक्का-दुक्का पर्यटक नजर आए। स्मारक के अंदर तेज धूप ने भी पर्यटकों को परेशान किया। गर्मी के कारण वे पानी के लिए प्यासे भटकते रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- लड़ते-लड़ते मोमोज की दुकान में घुसे सांड: पलट दी ठेल, गर्म तेल गिरने से बुजुर्ग सहित दो मासूम झुलसे; हालत नाजुक

278 लपके पाबंद, नहीं रुकी धोखाधड़ी

पिछले तीन महीने में पर्यटन पुलिस ने 278 लपकों को पाबंद किया है। बावजूद इसके ताजमहल पर पर्यटकों के साथ होने वाली धोखाधड़ी की घटनाओं में कमी नहीं आई। दिल्ली या बाहर के नंबर की गाड़ी देखते ही शिल्पग्राम से लेकर पश्चिमी गेट पार्किंग तक लपके सक्रिय हैं। फर्जी टिकट से लेकर फर्जी गाइड, पार्किंग व ठहरने का इंतजाम करने के नाम पर पर्यटकों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें