फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Bike Rally: 67 वर्षीय इस्लामुद्दीन की 49 साल पुरानी बॉबी मिनी बाइक, देखते ही रह गए लोग

Sun, 19 Mar 2023 01:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह प्रमोद कुमार ‘कादिर’, आगरा

सार

द ताज रॉयल क्लब की ओर से आयोजित द आगरा ताज बाइक रैली में 67 वर्षीय इस्लामुद्दीन की 49 साल पुरानी बॉबी मिनी बाइक को जिसने भी देखा उसकी ओर आकर्षित हो उठा। 
विज्ञापन
इस्लामुद्दीन और उनकी 49 साल पुरानी बॉबी मिनी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के होटल क्लार्क्स शिराज परिसर में शनिवार सुबह बाइक राइडर्स की चहल-पहल का अलग ही अंदाज दिखा। 67 साल के इस्लामुद्दीन अपनी करीब 49 साल पुरानी बॉबी मिनी बाइक के साथ लोगों का ध्यान खींच रहे थे। जोश ऐसा कि उन्हें और उनकी बाइक को देख लोग वाह-वाह कर उठे।
विज्ञापन


जी हां, बात हो रही है चतुर्थ द ताज रॉयल क्लब की ओर से आयोजित द आगरा ताज बाइक रैली की। इसमें कुल 90 बाइक राइडर्स (पुरुष व महिला) ने पंजीकरण कराया था। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के राइडर्स थे। सबसे अधिक उम्र के ईदगाह क्षेत्र निवासी इस्लामुद्दीन सैफी अपने 74 मॉडल राजदूत जीटीएस की मिनी बाइक (यूटीआर 6340) के साथ पहुंचे थे। वे जल्दी में थे लेकिन हड़बड़ी नहीं थी। पूछने पर बोले, खास है यह मेरे लिए। यह पहली बार बॉबी फिल्म में दिखी थी। तब स्कूटर का जमाना था तो लोगों ने इसे बॉबी स्कूटर का नाम दिया। उन्होंने भी प्यार से इसे यही नाम दे रखा है। इसे चलाना और संभालकर रखना मुझे खूब भाता है। वे 1975 से इसे सहेजकर रखे हैं।

पेशे से मैकेनिक इस्लामुद्दीन कहते हैं बाइक रैली में शामिल होना मेरे लिए खुशी की बात है। यह नई पीढ़ी के वाहनों के बीच भी पुराना नहीं पड़ा। वे कहते हैं जब तक हम चलेंगे तब तक इसे चलाते रहेंगे।

जावा लेकर पहुंचे युवा राइडर श्रेष्ठ अवतार

इस्लामुद्दीन जहां सबसे अधिक उम्र के थे तो अपनी जावा मोटरसाइकिल के साथ पहुंचे 18 वर्षीय श्रेष्ठ अवतार सबसे युवा राइडर रहे। पूछने पर बोले, जावा नाम भले पुराना है लेकिन इसके नए वर्जन युवाओं को खासे भाते हैं। इसके प्रशंसक अब भी इसे ही पसंद करते हैं। पेशे से कराटे प्रशिक्षक श्रेष्ठ अवतार कहते हैं कि मुझे इसे चलाना अच्छा लगता है। यह मेरा पैशन है और कराटे मेरा प्रोफेशन।
विज्ञापन


ताज रॉयल क्लब के अध्यक्ष लईक अहमद सिद्दीकी ने बताया कि वैसे तो एक से बढ़कर एक बाइक राइडर्स अपनी पसंदीदा बाइक के साथ रैली में शामिल हुए। पर, इस्लामुद्दीन सैफी और श्रेष्ठ अवतार का जोश व जुनून काबिले तारीफ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें