फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताज अकादमी ने पीके की टीम को दी करारी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। अंडर-12 आयु वर्ग में सोमवार को खेले गए मैच में ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पीके अकादमी को 10 विकेट से पराजित कर दिया। मुकाबले में 10 वर्षीय गौतम ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीके अकादमी की टीम निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 95 रन ही बना सकी। टीम की ओर से हिमांशु ने 25, गर्व राजपूत ने 13 और प्रिंस ने 12 रन का योगदान दिया। ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी की ओर से गौतम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। अक्षरा और रजत ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
96 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने मात्र 15 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 96 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। 10 वर्षीय गौतम 46 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि अक्षरा ने 24 रन की नाबाद पारी खेली। 26 अतिरिक्त रन बने। गेंदबाजी में 4 विकेट और बल्लेबाजी में नाबाद 46 रन बनाकर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए गौतम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनके प्रदर्शन की अकादमी के प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें