फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो के सफल प्रतिभागियों का हुआ स्वागत

विज्ञापन
24एमएनपी-24-ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीत के बाद विजेता छात्र-छात्राएं - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। एटा में आयोजित हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मैनपुरी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। जिले के 18 खिलाड़ियों ने पदक जीते। जनपद लौटने पर सोमवार को उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

एटा के सेंट पॉल्स स्कूल में रविवार को छठवीं इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें जिले के जैक एन जिल स्कूल, मैनपुरी पब्लिक स्कूल, गोल्ड माइन ताइक्वांडो एकेडमी, आस्था एलीट स्कूल आदि के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिले के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में नौ गोल्ड मेडल झटके, पांच सिल्वर मेडल प्राप्त करने में सफलता हासिल की।
चार ब्रांज मेडल भी हासिल किए। जूनियर वर्ग में अभिषेक प्रजापति ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। जबकि सब जूनियर वर्ग में राज शर्मा, निर्मल चौहान, प्रशांत पांडेय, अनन्या राजपूत, जन्नत बानो व तनिष्का ने गोल्ड मेडल हासिल किए। जबकि इसी वर्ग में अग्रिमा सिंह, दिव्या, तेजस्वनी शाक्या ने सिल्वर मेडल हासिल किए। जबकि श्रेया, विदुषी, यश सिसौदिया ने ब्रांज मेडल हासिल किए। पुम्से प्रतियोगिता में राज शर्मा, दिव्या शर्मा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। अग्रिमा सिंह व अनन्या सिंह ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद पहुंचने पर सोमवार को जैक एन जिल स्कूल में सभी सफल खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। कोच योगेश माथुर को भी बधाई दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें