फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गोरखपुर में आगरा के ताइक्वांडो खिलाड़ियों का दबदबा

Wed, 07 Oct 2026 03:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी बालक एवं बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। गोरखपुर के सहजनवां में चल रही 70वीं उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी बालक एवं बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के खिलाडी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को श्रेयस यादव और अमन कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर मंडल की पदक संख्या 12 पहुंचा दी। अब तक आगरा मंडल ने चार स्वर्ण, सात रजत और एक कांस्य पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

अंडर-19 बालक वर्ग के 48 किलोग्राम भारवर्ग में श्रेयस यादव और अंडर-17 के 45 किलोग्राम में अमन कुमार ने स्वर्ण पदक जीता है। अंडर-14 बालिका वर्ग के 38 किलोग्राम में निशा, अंडर-17 के 35 किलोग्राम में पायल राठौर और 42 किलोग्राम में प्राची, अंडर-19 के 63 किलोग्राम में गुंजन कुमारी ने रजत पदक अपने नाम किए। वहीं 52 किलोग्राम भारवर्ग में डॉली खान ने कांस्य पदक हासिल किया।
अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रशिक्षक पंकज शर्मा, रेखा शमी, पंकज कुमार, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र पाल सिंह तोमर, द्वितीय विश्व प्रताप सिंह, जीआईसी प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. उज्ज्वल जैन, विदुषी सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, सह जिला क्रीड़ा सचिव रवि प्रकाश ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी बालक एवं बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें