आगरा के नाई की मंडी क्षेत्र में गुरुद्वारा के परिसर के कमरे में रहने वाले तबला वादक की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। फिलहाल जांच की जा रही है।
थाना नाई की मंडी के इंस्पेक्टर ने बताया कि मुजफ्फरनगर स्थित थाना भोपा क्षेत्र निवासी रोहताश (32) पुत्र केहर सिंह एक साल से ईदगाह गुरुद्वारा में रह रहा था। उसकी पत्नी और एक बेटा भी साथ रहते थे।
रोहताश गुरुद्वारा में कीतर्नी जत्था के साथ तबला बजाता था। रविवार रात 11:30 अपने कमरे में सो रहा था। किसी समय उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पत्नी ने गुरुद्वारा कमेटी के लोगों को जानकारी दी।
रोहताश को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लेकर आए, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। विषाक्त पदार्थ खाने का कारण पता नहीं चल सका है।