फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरगर्दी : डिटर्जेंट, रिफाइंड व सफेद पाउडर से बना रहे थे दूध, शादी व चाय की दुकानों पर सप्लाई

Fri, 31 Jan 2020 05:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डेयरियों से लिए गए सैंपल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेरागढ़ (आगरा) के पिनाहट में बृहस्पतिवार को सिंथेटिक दूध का प्लांट पकड़ा गया। इसके संचालक को हिरासत में ले लिया गया। प्लांट में दो साल से रिफाइंड, डिटर्जेंट पाउडर और सफेद पाउडर से सिंथेटिक दूध बनाकर बेचा जा रहा था।
विज्ञापन


एफएसडीए ने 11 नमूने लिए हैं। इसकी सबसे बड़ी सप्लाई आगरा शहर में होने वाले शादी समारोह में की जा रही थी। डेयरियों के साथ शहर और देहात की चाय की दुकानों पर भी बेचा जा रहा था। मौके पर 32 हजार लीटर दूध नष्ट कराया गया। प्लांट संचालक पीसी सिंघल के खिलाफ खेरागढ़ थाना में केस दर्ज करा दिया गया है। 

यह नगला कमाल रोड पर पहाड़ी कला में पीसी सिंघल चिलिंग प्लांट के नाम से चल रहा था। यहां 25-25 हजार लीटर दूध की क्षमता के दो टैंकर खड़े थे। इनमें लगभग 32 हजार लीटर दूध था। एफएसडीए की जांच में यह साफ तौर पर सिंथेटिक नजर आया। इनका पूरा दूध नष्ट करा दिया गया। प्लांट में डिटर्जेंट पाउडर, रिफाइंड, सफेद पाउडर और कई तरह के केमिकल मिले। कर्मचारियों ने बताया कि प्लांट में सिंथेटिक दूध दो साल से बनाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेयरियों से लिए गए सैंपल
टीम ने ओमवीर डेयरी, बसई रोड स्थित नवाब डेयरी, शैलेंद्र शर्मा डेयरी और पीसी सिंघल दूध डेयरी पर छापे मारे। यहां से सैंपल लिए गए।

गंदगी मिलने पर नोटिस दिया
खाद्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को छापा मारीकर दुकानों से नमूने भरे। कस्बे के कृष्णकांत गुप्ता के तेल मिल पर गंदगी मिलने पर नोटिस थमाया। राजाखेड़ा रोड पर जा रहे दूध के टैंकर को रोककर उसके दूध का भी नमूना लिया। अरनोटा स्थित परम डेयरी से भी नमूना लिया गया है।

1524 किग्रा माल्ट्रो डेक्सटरिन पाउडर मिला
प्लांट से 1524 किलोग्राम माल्टो डेक्सटरिन पाउडर (सफेद पाउडर), 180 किलो रिफाइंड, 80 किलो लिक्विड डिटरजेंट, 75 किलो पोटेशियम साइट्रेट, 50 किलो कास्टिक सोडा जब्त किया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें