फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली दवा का सिंडिकेट: पिता-पुत्र समेत तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब तक चार मुकदमे हो चुके हैं दर्ज

Sun, 31 Aug 2025 01:33 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

नकली दवा प्रकरण में जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने मामले में पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर करोड़ों की नकली दवा सप्लाई करने के आरोप हैं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : संवाद यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नकली दवा प्रकरण में थाना कोतवाली में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले पिता-पुत्र और भाई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन


इसमें करोड़ों की नकली दवाओं की सप्लाई के आरोप लगाए गए हैं। औषधि निरीक्षक की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें नामनेर निवासी मुकेश बंसल, उसका भाई संजय बंसल और बेटा सोहित बंसल शामिल हैं। 

पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी दवाओं के अवैध कारोबार से जुड़े हुए हैं। इस मामले में अब तक चार मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। पूर्व में एक आरोपी हे मां मेडिकल एजेंसी के संचालक हिमांशु अग्रवाल को जेल भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की एडिशनल कमिश्नर रेखा एस चौहान ने बताया कि डमी फर्म से कई राज्यों में काला कारोबार हो रहा था। कई मेडिकल स्टोर भी जांच के दायरे में हैं। दवा माफिया के कई गोदाम हो सकते हैं, जिनकी खोज की जा रही है। पुडुचेरी, तमिलनाडु में नकली दवा बनाने की फैक्टरी चिह्नित कर ली है। 

एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि लाइसेंस जारी करने वाले विभागीय अधिकारियों की भी जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि लाइसेंस देते वक्त नियमों का पालन किया गया है कि नहीं। लखनऊ की दो फर्म के संचालकों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई है। इसके संचालक अभी पकड़ से दूर है। पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है।

http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें