डॉ. आशीष गौतम की देख रेख में मरीज का इलाज शुरू कर दिया गया है। बुधवार शाम महिला मरीज की एचआरसीटी रिपोर्ट देखने पर ब्लैक फंगस के लक्षण दिखे। डॉ. आशीष गौतम के मुताबिक मरीज में अभी बीमारी के शुरूआती लक्षण ही हैं।
ब्लैक फंगस बीमारी ने आगरा में भी दस्तक दे दी है। बुधवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में पहला मामला सामने आया। 56 वर्ष की महिला में इसके लक्षण मिले हैं। उसको अलग रख कर उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
डॉ. आशीष गौतम की देख रेख में मरीज का इलाज शुरू कर दिया गया है। बुधवार शाम महिला मरीज की एचआरसीटी रिपोर्ट देखने पर ब्लैक फंगस के लक्षण दिखे। डॉ. आशीष गौतम के मुताबिक मरीज में अभी बीमारी के शुरूआती लक्षण ही हैं। गुरुवार को उसकी आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी।
ब्लैक फंगस की आगरा में दस्तक ने चिकित्सकों की चुनौतियां और बढ़ा दी हैं। यह बेहद गंभीर बीमारी है। कोरोना संक्रमित मरीज और जिनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम है, वह इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए स्टेरॉयड दिया जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक स्टेरॉयड से ब्लैक फंगस को बढ़ने का मौका मिलता है।