ताज नगरी में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। 15वीं वाहिनी पीएसी में 40 साल के जवान को स्वाइन फ्लू हुआ है। इनका दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एसएन मेडिकल कॉलेज की टीम ने वाहिनी में कैंप लगाकर 245 की जांच की है। इसमें बीमारी से मिलते-जुलते लक्षण मिलने पर 51 के नमूने लेकर जांच कराई जा रही है।
सदर स्थित 15वीं वाहिनी पीएसी में 40 साल के जवान को जुकाम-नाक बहने की शिकायत थी, इस पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नंदन सिंह को जवान में स्वाइन फ्लू के लक्षण प्रतीत हुए। उन्होंने इनको एसएन मेडिकल कॉलेज रैफर किया, लेकिन जवान दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती हो गया।