किरावली। टप्पेबाजों ने महिलाओं से नकदी और सोने-चांदी के गहने पार कर दिए। घटना की तहरीर किरावली थाने में दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला श्योराम निवासी अनिल कुमार ने थाने पर दी तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि बहन राधा अछनेरा के गांव कचोरा में रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने गई थी। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे वह अछनेरा से मौसी विमला देवी, बुआ सफेदी देवी और भांजी नेहा के साथ बस से किरावली आरओवी नीचे उतरी। आरोप है कि वहीं अज्ञात लोगों ने कुछ सुंघाकर राधा देवी से तीन अंगूठी, सोने की चेन, मंगलसूत्र, पायल, 5,500 रुपये, मौसी विमला देवी और बुआ सफेदी देवी से कुंडल और पायल लेकर भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। संवाद