फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वच्छ पर्यावरण की अलख जगाने साइकिल से कन्याकुमारी पहुंचे रवि

Tue, 25 Nov 2025 02:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फ़ोटो 36
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बा बिछवां निवासी एक युवक ने पर्यावरण की रक्षा के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा पूरी की। साइकिल यात्रा पूरी होने की जानकारी मिलने पर परिजन और जिले के लोगों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। बिछवां निवासी रवि कुमार मिश्रा पुत्र स्वर्गीय चंद्रपाल मिश्रा भक्त वत्सल इंटर कॉलेज बिछवां में पढ़ाई करने के बाद नौकरी के लिए दिल्ली और वहां से रूस पहुंच गए। मेहनत से पर्यावरण को बचाने और जल संरक्षण की मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने और हरित क्रांति को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने अपने माता-पिता से वादा किया था। उन्होंने कहा था कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक साथियों के साथ जागरूकता यात्रा निकालेंगे। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक का रास्ता रवि ने 18 दिन में तय किया। सोमवार को दोपहर कन्याकुमारी के समुद्र तट पर पहुंचकर यात्रा को विराम दिया। यात्रा पूरी होने की खबर परिजनों तक व ग्रामीणों तक पहुंची तो सभी ने राहत की सांस लेते हुए हर्ष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने मिठाई का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें