फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खी का डंक निकालने के नाम पर विदेशी पर्यटक से 200 डॉलर ठगे

Thu, 11 Oct 2018 10:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर सीकरी (आगरा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के फतेहपुर सीकरी में मधुमक्खी के हमले से भयभीत विदेशी पर्यटक को सांत्वना देकर एक लपके ने मक्खी का डंक निकलवाने और इटैलियन मार्बल्स का सामान खरीदवाने के नाम पर 200 डॉलर ठग लिए। 
विज्ञापन


पर्यटक ने इसकी शिकायत पर्यटन थाना पुलिस से की है। मामला सामने आने पर स्थानीय पुलिस और पर्यटन पुलिस रातभर दबिश देती रही। बाद लपके और दुकानदार के परिजनों ने पर्यटक के रुपये लौटाए।   

मंगलवार को हजरत चिश्ती की दरगाह देखकर सीएनजी बसों के पास आ रहे जापानी और ताईवानी पर्यटकों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। इसमें कई पर्यटक घायल हो गए थे। इनमें एक चाइनीज पर्यटक भी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बनाया ठगी का शिकार

चाइनीज पर्यटक के साथ लपका गाइड सादाब था। वो चाइनीज पर्यटक को दोबारा दरगाह में ले गया। चेहरे से मक्खी का डंक हटवाने को कहा। साथ ही इटैलियन पत्थर के नाम पर मामूली पत्थर के सामान खरीदवा कर उससे 200 डॉलर हड़प लिए। 

चाइनीज पर्यटक ने आगरा पहुंचकर सीकरी में खरीदे सामान की जांच कराई तो वो मामूली पत्थर का निकला। पीड़ित पर्यटक ने पर्यटन थाना पुलिस आगरा में शिकायत दर्ज कराई। बुधवार देर रात पर्यटन पुलिस पीड़ित चाइनीज पर्यटक के साथ सीकरी थाने पहुंची। 

पर्यटक के मोबाइल में लपका गाइड व दुकानदार की फोटो से पहचान कर दोनों के घरों पर दबिश दी। पुलिस के आने पर लपका और दुकानदार भाग निकले। पर, पुलिस ने दबाव बनाकर पर्यटक को 200 डॉलर की रकम वापस कराई। 

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि मामला पर्यटन थाने में दर्ज है। पीड़ित पर्यटक को उसकी रकम दिला दी गई है। पर्यटक आगे कोई कार्रवाई नहीं कराना चाह रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें