फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ठंड से जोड़ों में सूजन, मांसपेशियों में जकड़न से हो रहे फ्रैक्चर

विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज में लगी मरीजों की भीड़। अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा। बिस्तर में हैं या फिर बैठकर एकदम चलने से बचें। ठंड से मांसपेशियां जकड़ रही हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में ऐसे मरीजों की संख्या दोगुना हो गई है। इसमें 80 फीसदी बुजुर्ग हैं।
विज्ञापन

हड्डी रोग विभाग के डॉ. मयूर गुप्ता ने बताया की ओपीडी में 352 मरीज आए। इनमें से 80 से अधिक मरीज फ्रेक्चर के आ रहे हैं। इसमें इनडोर फ्रैक्चर के 30-40 मरीज हैं। बुजुर्ग मरीज जो बिस्तर या बैैठने के बाद एकदम चलते हुए गिर पड़े, जिससे कूल्हे, कोहनी, हाथ की हड्डी ज्यादा टूट रही है। मेजर फ्रैक्चर पर मरीज को भर्ती करना पड़ रहा है। जोड़, कमर, गर्दन और मांसपेशियों के दर्द के 150 से अधिक मरीज हैं। ठंड में पुरानी चोट के दर्द के भी 30-40 मरीज आ रहे हैं। इनमें युवाओं की संख्या अधिक है। वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. डीवी शर्मा ने बताया कि ठंड में रक्त संचार प्रभावित होने से मांसपेशियों और जाेड़ों में जकड़न बढ़ गई है। जोड़, कंधे, गर्दन और कमर दर्द पर दवाएं देने के साथ फिजियोथेरेपी पर भी जोर दे रहे हैं।
पर्चा और दवा के लिए धक्कामुक्की
- एसएन में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। इलाज कराने के लिए 3268 मरीज आए। इससे हॉल भर गया। मरीजों को पर्चा, डॉक्टर को दिखाने, दवा और जांच कराने के लिए धक्कामुक्की झेलनी पड़ी। बुजुर्ग मरीज परेशान होकर बाहर आकर बैठ गए। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि सोमवार को अन्य दिनों के मुकाबले डेढ़ गुना से अधिक मरीज आते हैं। ऑनलाइन पर्चा बनाने के लिए भी स्टाफ बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये करें:
- बिस्तर से उठकर गहरी सांस लें, तीन से पांच मिनट वार्मअप करें। घुटनों की सिकाई करें।
- बुजुर्गों के लिए शौचालय में हैंडल लगवाएं, इसके रास्ते में किसी तरह का सामान न रखें।
- सुबह 30-40 मिनट तक धूप में बैठे, योग-व्यायाम करें। धूप खिलने पर ही टहलने जाएं।
- चना, गुड़, दूध, दही, पनीर, हरी सब्जी, सलाद और मौसमी फल खाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें