फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंगा में उफान-गंगा की तलहटी से दुकानें हटाईं

Tue, 09 Jul 2024 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही जबरदस्त बारिश से गंगा में उफान लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में गंगा के जलस्तर में एक मीटर की वृद्धि हो चुकी है। जलस्तर में वृद्धि के कारण कछला गंगाघाट पर गंगा किनारे बनी दुकानें पानी से घिर गईं। दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान और बांस-तंबू हटाकर गंगा किनारे सुरक्षित स्थानों पर दुकानें बनाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं उफनती गंगा की धारा में श्रद्धालुओं को स्नान करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को गंगा का जलस्तर 161.90 मीटर के निशान पर था। यह जलस्तर बढ़कर सोमवार को 163.25 पर आ गया। इस तरह से 1.35 मीटर की जलस्तर में वृद्धि हो गई। नरौरा बैराज से सोमवार को पानी का डिस्चार्ज काफी बढ़ गया। नरौरा 1.28 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज था। बढ़ा हुआ डिस्चार्ज सायं तक कछला पहुंचने लगा। जिससे जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। हालांकि राहत की बात यह है कि हरिद्वार और बिजनौर बैराज से पानी का डिस्चार्ज रविवार के मुकाबले कम हुआ है। जिससे मंगलवार को गंगा के जलस्तर में कुछ गिरावट संभव है, लेकिन लगातार बारिश होने के कारण यह राहत कब आफत में बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। गंगा का प्रवाह उत्तराखंड की बारिश व बादल फटने की घटनाओं आदि पर निर्भर करता है। पहाड़ों पर सभी नदियों में उफान है। ऐसी स्थिति में अभी जलस्तर में वृद्धि और गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है। अभी गंगा के तटीय इलाकों में बाढ़ का कोई खतरा नहीं है, लेकिन जो कच्चे बांध बने हुए हैं उन बांधों पर पानी का दबाव बढ़ सकता है। लहरा गंगाघाट के समीपवर्ती बांध उढ़ेर, दतलाना पर पानी का दबाव बढ़ेगा वहीं कादरगंज इलाके के बरौना, मेहोला, सहवाजपुर बांध पर भी गंगा के पानी का दबाव निरंतर बढ़ेगा। सोमवार को गंगा में उफान का सर्वाधिक प्रभाव श्रद्धालुओं और गंगाघाट के श्रद्धालुओं के बीच देखा गया। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर गेज से नीचे था, लेकिन शनिवार से जलस्तर बढ़ने लगा और पिछले 24 घंटे में अधिक वृद्धि हो गई। जिससे किनारे की दुकानें गंगा के उफान से घिर गईं। दुकानदारों ने अब उफान से घिरी दुकानों को हटाकर अन्य सुरक्षित स्थानों पर फिर से दुकानें बनाना शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें